July 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2025। गत दिनों से तापमान में आई गर्मी के कारण वाहनों की गति बढ़ गई है और शुक्रवार सुबह छाए हल्के कोहरे में क्षेत्र में दूसरा हादसा सामने आया है। क्षेत्र के कितासर निवासी बीरबल सुगनाराम नायक का 9 वर्षीय बालक अशोक अपनी दादी के साथ लखासर से गांव लौट रहा था। सुबह बस से उतर कर बालक सड़क पर दौड़ गया और श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही एक जीप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बालक चोटिल हो गया और गरीब सेवा संस्थान के सेवादारों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बालक गांव लखासर में किसी विवाह समारोह में शामिल होकर गांव लौट रहें थे।