








भामाशाह ने पीएम श्री विद्यालय की वॉलीबॉल टीम को भेंट की खेल किट
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केऊ पुरानी में भामाशाह शंकरराम सुथार की ओर से विद्यालय की वॉलीबॉल टीम के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को खेल किट के रूप में टी-शर्ट एवं निक्कर भेंट किए गए। खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर भामाशाह शंकरराम सुथार का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रामलाल सुथार सहित सुधार संस्था के कर्मचारी सुरेखा, कालूराम, सीताराम, सुनील कुमारी, रोकेर कुमार, पवन कुमार, सुपेराराम सारण व सुमेरसिंह मौजूद रहें। संस्था प्रधान सुनीता डूडी ने भामाशाह शंकरराम सुथार का आभार जताया। वहीं पीईईओ संदीप कुमार ने भी सहयोग के लिए आभार जताया।

नेत्रदान जागरूकता अभियान में लिया नेत्रदान का संकल्प
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ की ओर से अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के “Vision for Visionless 2.0” अभियान के तहत राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के समापन अवसर पर मंगलवार को श्री बेगराज सोमानी राजकीय नेत्र चिकित्सालय में नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. सुनील गोयल ने स्वयं नेत्रदान का संकल्प लेते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने का संदेश दिया। परिषद् अध्यक्ष विक्रम मालू एवं नेत्रदान प्रवृत्ति सलाहकार अशोक झाबक ने नेत्रदान के महत्व की जानकारी देते हुए इससे जुड़ी भ्रांतियों एवं शंकाओं का समाधान किया। परिषद् के कोषाध्यक्ष चमन श्रीमाल ने प्रयोग के माध्यम से नेत्रदान की आवश्यकता को सरल तरीके से समझाया। कार्यक्रम में परिषद् उपाध्यक्ष रजत सिंघी, रोशन सिंघी, शुभम बोथरा सहित परिषद् कार्यकर्ता और अनेक मौजिज लोग मौजूद रहें।








