July 22, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2022। सातलेरा से बिग्गा के बीच हाइवे पर बीकानेर जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में एयू बैंक कर्मचारी व उनकी पत्नी व बच्चा चोटिल हो गए है। रेलवे विभाग के सीताराम गोदारा सहित टीम शितलनगर की ओर जा रही थी। गोदारा ने गरीब सेवा संस्थान के रामकिशन सहू को जानकारी दी। मौके पर सरपंच जसवीर सारण भी पहुंच गए व गाड़ी से तीनों सवारों को बाहर निकाला गया। संस्थान की एम्बुलेंस में तीनों को श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गाड़ी सवार मेंहदीपुर बालाजी से दर्शन करके बीकानेर को लौट रहे थे। गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि पेड़ को उखाड़ कर गाड़ी ने पलटा खाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पलटी कार से घायलो को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पेड़ को उखाड़ कर पलटी गाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे कर्मचारियों व गरीब सेवा संस्थान के सेवादारों ने कार से सवारों को निकाल अस्पताल पहुंचाया।