July 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2023। पिछले तीन दिनों से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अपनी डयूटी निभा रहे प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के प्रभारी मनीष गोदारा ने सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र में पार्टी की फिल्ड रिपोर्ट ली। गोदारा श्रीडूंगरगढ़ शहर के वार्डों में कांग्रेस पार्षदों से मिले एवं एवं आम लोगों से फीडबैक लिया। इस दौरान नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख की अगुवाई में कांग्रेस पार्षदों ने आगामी विधानसभा चुनावों में शहरी क्षेत्र में भी कांग्रेस को बढ़त दिलवाने देने की बात कही। अंजू पारख ने प्रभारी मनीष गोदारा को नगरपालिका में भाजपा के बोर्ड के कारण कांग्रेस पार्षदों के साथ भेदभाव होने की शिकायत भी की। इस दौरान पूर्व पार्षद मनोज पारख ने शॉल ओढ़ा कर गोदारा का अभिनंदन किया। इस दौरान पार्षद हीरालाल जाट, श्यामसुंदर दर्जी, रमेश बासनीवाल, प्रहलाद सोनी, यूसुफ चूनगर, दाऊद काजी, पार्वती माली, मूंशी टेलर, अभिषेक चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि नानूराम कुचैरिया, संदीप मारू, कादर सब्जीफरोश, विनोद वाल्मीकि आदि साथ रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शहर में कांग्रेस को बढ़त दिलवाने की बात कहते शहर के पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि।