July 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2022। क्षेत्र में गर्मी आने के साथ ही पानी की खपत बहुत अधिक बढ़ गई है और लगातार बढ़ती मांग में घटते संसाधन के कारण पानी के लिए नागरिकों व विभाग के बीच टकराव की स्थितियां भी सामने आती रहती है। आज क़स्बे के वार्ड 22 में पीएचईडी ने कार्रवाई करते हुए 8 अवैध कनेक्शन काटें है। विभाग के जेईएन प्रीतम सिंह ने बताया कि अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।