July 22, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इस बार रबी की फसल पहले पाले एवं बाद में तापमान वृद्धि के कारण 80 प्रतिशत से अधिक खराब हो गई है और इस बार अनेक किसानों को उनकी खेती की लागत तक नहीं मिल पाएगी। ऐसे में सरकार निजी बीमा कम्पनियों के दबाव में किसानों के साथ अन्याय करने पर तुली हुई है। प्रशासन द्वारा अगर शीघ्र क्राप कटिंग करवा कर बीमा क्लेम नहीं दिया गया तो भारतीय किसान संघ सड़क पर उतर कर सरकार का जमकर विरोध करेगी। इस संबध में भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा है एवं खराबे के बाद भी निजी कम्पनियों के दबाव में सरकार एवं सरकार के दबाव में स्थानीय प्रशासन द्वारा खराबा नहीं दिखाने पर रोष जताया है। जाखड़ ने बताया कि रबी की फसल क्लेम के पैसे किसानों के खाते में अति शीघ्र नहीं आते हैं व तुरंत प्रभाव से क्रॉप कटिंग नहीं करवाई जाती है तो भारतीय किसान संघ के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। किसी भी कीमत पर किसानों का हक बीमा कंपनी को खाने नहीं देंगे। ज्ञापन देने के दौरान सोनू मुगल, प्रह्लाद मुगल, अजीत सिंह राठौड़ सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।