July 2, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2026। कस्बे में बिग्गाबास निवासी सलमा को सउदी अरब से आई सहायता राशि 10 लाख 17 हजार 960 रूपए का चैक दिया गया।
तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि बिग्गाबास के रहने वाले मोहम्मद नवाब शेख की मृत्यु सउदी अरब में हो गई थी, जिनकी विधिक उत्तराधिकारी शेख की पत्नी सलमा को भारतीय दूतावास के पत्र के जरिए मिली सहायता राशि का बैंक चैक गुरूवार को मोहम्मद सलीम व रोशन चूनगर व परिजनों की उपस्थिति में गुरूवार को सौंप दिया है। सलमा व उनके परिजनों ने प्रशासन का आभार जताया।