July 22, 2026
श्रीडूंगरगढ़ सीधे जुड़ा हावड़ा, गया, वाराणसी से, मिली सुपरफास्ट ट्रेन, आपसे जुड़ी जरूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए रेलवे की ओर से बड़ी खुशखबरी आई है। गया व वाराणसी के धार्मिक महत्व के साथ कोलकाता रहने वाले सैकड़ों प्रवासियों के लिए अब राहत की खबर आई है कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र अब ट्रेन द्वारा इन स्थानों से सीधे जुड़ सकेगा। आगामी 12 अप्रैल से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सीधे हावड़ा से जुड़ सकेगा व कोलकाता तथा बीच के सभी स्टेशनों पर रहने वाले सैकड़ों प्रवासियों को इससे आवागमन में लाभ होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार हावड़ा-बीकानेर-हावड़ा 12 अप्रैल से 28 जून तक चलेगी। ट्रेन संख्या 02371 हावड़ा-बीकानेर सवारी साप्ताहिक सुपरफास्ट गाड़ी हावड़ा से प्रत्येक सोमवार सुबह 8.15 पर रवाना होगी। ट्रेन संख्या 02372 बीकानेर-हावड़ा 15 अप्रैल से 1 जुलाई तक चलेगी और ये गाड़ी बीकानेर से गुरुवार सुबह 6.30 बजे रवाना होगी। ये गाड़ी धनबाद, गया, वाराणसी, अमेठी, लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद, दिल्ली, रेवाड़ी महेंद्रगढ़, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़, राजलदेसर, श्रीडूंगरगढ़, नापासर स्टेशनों पर रुकेगी। बता देवे ये ट्रेन पहले हावड़ा जैसलमेर चलती थी जिसे अब बीकानेर तक कर दिया गया है।