July 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में रविवार सुबह तेज मेघगर्जना के साथ बरसात हुई जिससे रातें सर्द हो गई है। क्षेत्र में 4 मिमी बरसात हुई है जिससे बाजार में पानी जमा हो गया और दिन भर नागरिक परेशान हुए। कहीं कहीं मूंगफली की पकी हुई फसल में नुकसान की आशंका भी नजर आई तो कहीं किसान रबी की बिजाई के लिए उत्साहित भी दिखे। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 व 24 का मौसम परिवर्तन के संकेत थे और आज से मौसम साफ हो जाएगा व तापमान में भी गिरावट आएगी। अब रात में ओस गिरने के कारण हल्की ठंड में इजाफा होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में 4 मिमी बरसात में ही बाजार में सड़कों पर भरा पानी, दिनभर राहगीर हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार के कई मार्गो पर भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को हुई बरसात से कई किसानों ने नुकसान की शिकायत की है, आज से होगा मौसम साफ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कहीं कहीं मूंगफली की फसल में नुकसान की आशंका भी बनी।