July 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2021। बुधवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक बुरी खबर सामने आई है। कस्बे के मोमसर बास में 28 वर्षीय एक विवाहिता ने फाँसी लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि तेलियान मस्जिद के पास अपने ससुराल में रूखसाना पत्नी इकबाल ने फाँसी लगा ली। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर मृतका के शव को अस्पताल पहुंचाया गया है व रूखसाना के पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है। रूखसाना के परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।