July 21, 2026
00000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसंबर 2025। क्षेत्र में एक जीएसएस कार्मिक की अचानक मौत हो गई है। कार्मिक रात को सोया और सुबह उठा ही नहीं, जब सार्थियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि गांव रीड़ी के जीएसएस पर सेवारत मृतक कार्मिक 47 वर्षीय प्रतापसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत निवासी बीदासर वार्ड 2 के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार्मिक रात को सोया व सुबह उठा ही नहीं, चिकित्सकों ने कार्डिएक अरेस्ट (हार्ट अटैक) से मौत होने की आशंका जताई है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवा शव सुपुर्द किया जाएगा।