July 21, 2026
WhatsApp Image 2026-05-15 at 08.56.36

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2026। सुबह 6 बजे नेशनल हाइवे पर कितासर के पास पूनियां पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक और एक ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई। आमने सामने की ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि दोनों ट्रकों के कैबिन के परखच्चे उड़ गए। बीकानेर की ओर से जा रहें बजरी के ट्रक का चालक झुझुनूं नवलगढ़, बीरोल के हरबासु की ढाणी निवासी सुरेश पुत्र बनवारीलाल जाट की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई सुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक ट्रक चालक सुरेश का शव हाइवे पेट्रोलिंग टीम की क्रेन बुलवाकर निकलवाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद शव को निकाल कर आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस में उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर एक शव फंसा मिला व दूसरे ट्रक में कोई नहीं मिला। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दूसरे ट्रक के चालक भी चोटिल हुआ व उसे किसी निजी वाहन में अस्पताल भेजा गया। परंतु उसके बारे में अस्पताल में भी कोई सूचना नहीं मिली व चोटिल अस्पताल नहीं पहुंचा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सुबह 6 बजे दुर्घटना होने के साथ ही पेट्रोल पंप के कार्मिक व आस पास के खेतों से लोग मौके पर पहुंच गए। हाइवे पर आवागमन बाधित हो गया व वाहनों की लंबी कतारें लग गई। किसानों ने ही पुलिस व समिति सदस्यों को सूचना दी और हाइवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई। शव निकालने के बाद ट्रकों को साइड में करवाया गया। जिससे हाइवे पर आवागमन को सुचारू करवाया गया। देखें मौके से सभी फोटो, वहीं मौके का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर:- https://www.facebook.com/share/r/14fwpJL9Wyo/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्रेन की मदद से निकाला गया शव, डेढ़ की मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों ट्रकों के कैबिन के उड़े परखच्चे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 8.30 बजे तक आवागमन हुआ सुचारू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस तुरंत पहुंची मौके पर, दमकल, क्रेन व एंबुलेंस की मदद से हुआ राहत कार्य।