






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2026। सरदारशहर रोड लगातार आवाजाही और वाहनों का भार बढ़ रहा है। इस रोड पर पसरी बजरी, कंकरीट, ईंटे खतरे को न्यौता दे रही है। रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे यहां एक ट्रेक्टर बोरवेल मशीन के साथ पलट गया। मौके पर अनेक यात्री रूके और यहां फैली बजरी व कंकरीट के ढेरों को कोसा। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि आए दिन यहां बाइकें, टैक्सी स्लीप हो जातें है और सवार चोटिल होते है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बोरवेल मशीन ट्रेक्टर सहित पलट गई और निकट चल रही बाइक बाल बाल बची। नागरिकों ने पालिका व पुलिस से इस रोड पर व्यवस्था सुधार करने की मांग भी उठाई।







