June 4, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में हाइवे पर एक हादसा हो गया है और झंझेऊ के पास कांच से भरा छोटा ट्रक पलट गया। जिससे सड़क पर साढ़े तीन लाख का कांच ही कांच बिखर गए है। इससे यातायात भी बाधित हो गया तथा लखासर टोल कर्मी तत्परता के साथ मौके पर पहुंचे है व यातायात व्यवस्था सुचारू करने का प्रयास कर कांच हटवाने के कार्य में जुट गए है। टोल कर्मी गोपी मीणा ने बताया कि रतनगढ़ से व्यापारी मनोज जागिंड़ ने इस छोटे ट्रक में कांच भरवा कर बीकानेर के लिए रवाना किया था। झंझेऊ के पास टायर फट जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया व सारा कांच सड़क पर बिखर गया। गनीमत रही की चालक व खलासी सुरक्षित है। पुलिस भी मौके पर पहुंच रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाइवे पर बिखर गया साढ़े तीन लाख का कांच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टायर फटने से पलट गया मिनी ट्रक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यातायात को टोल कर्मियों ने सुचारू करवाया।