July 19, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2021। क्षेत्र में दहेज प्रथा की कुप्रथा के लालच ने एक घर ओर उजाड़ दिया है। मोटरसाइकिल और एक लाख नगद के लिए एक युवती को मारपीट कर ससुराल से निकाल देने का आरोप लगाते हुए आडसर बास निवासी पार्थिया मनोज देवी ने सवाई बड़ी निवासी अपने पति तिलोकचंद ससुर हड़मानाराम नाई, सास बुकलदेवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मनोजदेवी पुत्री राजूराम नाई का विवाह नवम्बर 2013 में किया गया व एक साल पहले मुकलावा किया गया।

मनोज ने पुलिस को बताया कि ससुराल जाने के बाद से ही लगातार कम दहेज देने के ताने व मारपीट करने लगे। परिवार ने प्रयास किया कि किसी तरह घर बस जाए परन्तु आरोपी नहीं माने व अपनी मांग पूरी करवाने पर अड़े रहे। मनोज देवी ने पुलिस से स्त्रीधन दिलवाने व कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।