Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र में पालिका द्वारा स्वच्छता क्रांति का आगाज किया गया है। अब शहरी क्षेत्र में घरों के सेप्टिक टैंक को नि:शुल्क खाली करवाने की सुविधा शहरवासियों को मिल सकेगी। पालिका ईओ अभिषेक गहलोत ने नागरिकों से अपील करते हुए कस्बे की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोगी बनने की बात नागरिकों से कही है। उन्होंने कहा कि सेप्टिक टैंक की नियमित सफाई नहीं होने पर गंदे जल का रिसाव, भूजल प्रदूषण, दुर्गंध तथा विभिन्न संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में नागरिक जागरूक होकर पालिका की इस सेवा का लाभ उठावें। इस पहल का उद्देश्य वैज्ञानिक फीकल स्लज एवं सेप्टेज प्रबंधन को बढ़ावा देना तथा प्रत्येक घर तक सुरक्षित स्वच्छता सेवाएं पहुंचाना है।
स्वास्थ्य निरीक्षक कमल चांवरिया ने बताया कि सरकार द्वारा पालिका क्षेत्र में एफएसटीपी प्लांट का निर्माण करवाया गया है। इस प्लांट में शहरी क्षेत्र में 31 दिसंबर 2027 तक सेप्टिक टैंक या सोक पिट को नि:शुल्क खाली करवाए जाने की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जिन घरों, कार्यालयों, संस्थानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सेप्टिक टैंक या सोक पिट बनाए हुए है वे इसे समय पर खाली करवाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक 3 से 5 वर्ष में सेप्टिक टैंक को खाली करवाया जाना जरूरी है। इस नि:शुल्क सेवा का लाभ लेने के लिए नागरिक पालिका में आवेदन कर सकते है या नागरिक 01565-223166 या 9649261769 पर संपर्क कर इस सेवा का लाभ ले सकते है।