Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। जीवन रक्षा हॉस्पिटल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 16 अगस्त को मोमासर में ग्राम पंचायत भवन में नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश कुमार, डॉ रमेश चौधरी, डॉ शिवानी गौड़ की सेवाएं मरीजों को मिल सकेगी। शिविर 16 अगस्त, रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में बीपी, ब्लड शुगर व हिमोग्लोबिन की जांचे नि:शुल्क की जाएगी।
शिविर में शुगर, थायरॉयड रोग, उच्च रक्तचाप, ह्रदय रोग, दमा, टीबी, एलर्जी, खांसी, श्वास रोग, पीलिया, पेट व लीवर रोग, गठिया एंव जोड़ रोग माइग्रेन के सिर दर्द, लकवा, मिर्गी, बुखार, संक्रमण एवं मौसमी बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश कुमार की सेवाएं उपलब्ध रहेगी। वहीं हर्निया और अपेंडिक्ट, लेप्रोस्कोपिक दूरबीन, सर्जरी पाइल्स, फिशर थायरॉयड और ब्रेस्ट सर्जरी, पित्ताशय की पथरी, बच्चेदानी का ऑपरेशन, हाइड्रोसील, वेरिकोज, वेन्स, पेट की बीमारियों का इलाज, सभी प्रकार की गाठों का ईलाज, जनरल सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ रमेश चौधरी की सेवाएं मिल सकेगी। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शिवानी गौड़ की सेवाएं मिल सकेगी। जिसमें महिलाओं संबंधी सभी प्रकार के रोगों के लिए परामर्श दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए रोगी या उसके परिजन 01565-294254 पर संपर्क कर सकते है।