September 12, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2026। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी की ओर से 13 सितंबर रविवार को निःशुल्क करियर गाइडेंस महासेमिनार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे भैरूंजी मंदिर गली, मुख्य बाजार स्थित अकादमी परिसर में होगा। इस महासेमिनार में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सही रणनीति, समय प्रबंधन, विषयवार तैयारी, परीक्षा पैटर्न तथा विभिन्न करियर विकल्पों को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस दौरान अकादमी की निःशुल्क मेगा टेस्ट सीरीज के विजेता विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा।
अकादमी में 14 सितंबर से Pre-BSTC 2027, SSC GD/CHSL, Army GD/Clerk तथा REET Pre/Mains के नए बैच प्रारंभ होंगे। इसके अलावा SSC, CET, पुलिस, NDA, Navy, Air Force, Basic English व BSTC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष बैच संचालित किए जा रहे हैं। डिफेंस एवं पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क फिजिकल बैच के साथ लाइब्रेरी एवं हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध है। अकादमी निदेशक के.आर. फौजी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सही दिशा, अनुशासन एवं चयन के लिए मजबूत तैयारी उपलब्ध करवाना है। उन्होंने प्रतियोगी विद्यार्थियों से महासेमिनार में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। अधिक जानकारी एवं प्रवेश के लिए 8104531404 पर संपर्क किया जा सकता है।