


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक पंकज शर्मा शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। जीएम शर्मा के साथ डीआरएम गौरव गोविल, सीनियर डीसीएम वीरेंद्र जोशी सहित अनेक अधिकारी रहें। जीएम के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर रेल अधिकारियों सहित प्रबुद्धजनों ने उनका स्वागत किया। जीएम ने दोनों प्लेटफार्म पर 15-15 ग्रेनाइट सिटिंग बैंचे बनवाने के लिए दानदाता हनुमानमल मंजूदेवी श्यामसुखा का निरीक्षण कर आभार जताया। स्टेशन अधीक्षक नाथूराम खटीक, स्थानीय स्टेशन मास्टर अनिल कुमार, मनीष मीणा सहित भंवरसिंह, जयप्रकाश, गणेश कस्वां, रितेश सिंह सहित रेलवे स्टाफ मौजूद रहा। विदित रहें गुरूवार को वे बीकानेर पहुंचे और देशनोक मंदिर में दर्शन के बाद पुन: बीकानेर लौटे। आज सुबह वे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे व निरीक्षण के बाद रतनगढ़ के लिए रवाना हुए।
ये उठाई मांगे, दिया जीएम को ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिकों ने कोच इंडिकेटर पर शेड बनाने, स्टेशन पर दांयी ओर प्लेटफॉर्म बनाने की मांगें रखी। वही रेल सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने जीएम को ज्ञापन देते हुए बीकानेर प्रयागराज को वाया श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़ चूरू प्रतिदिन करने, रतनगढ़ से फतेहपुर रेल पटरी बिछाए जाने, बीकानेर जयपुर रेल सेवा शुरू करने, श्रीडूंगरगढ़ से रीड़ी, बाना, धर्मास, बीदासर, सुजानगढ़ तक रेल पटरी डालकर रेलसेवा से इन क्षेत्रों व अनेक गांवो को जोड़ने, बीकानेर गुवाहाटी को श्रीडूंगरगढ़, चूरू से चलाए जाने, श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां बनाने, प्रथम श्रेणी विश्रामगृह बनाए जाने, एक प्लेटफार्म और बनाए जाने, एक टिकिट खिड़की और बनाए जाने, बीकानेर हरिद्वार ऋषिकेश को वाया श्रीडूंगरगढ़ शुरू किए जाने की मांगे रखी।









