


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 12 सितंबर 2026। उप जिला चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ में मरीजों की सुविधा एवं उपचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दानदाता जुगल तावणियां द्वारा शनिवार को आवश्यक सर्जिकल सामग्री की गई। इसमें सर्जिकल, ग्लव्स, सिरिंज सहित मरीजों के उपचार में उपयोग आने वाली अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। पीएमओ डॉ. ओपी स्वामी ने बताया कि दानदाता तावणियां का यह सहयोग मरीज सेवा में उपयोगी साबित होगा। इस दौरान चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहा और इस सेवा कार्य के लिए जुगल तावणिया प्रेरक महेश तावणियां का आभार जताया।








