August 9, 2026
WhatsApp Image 2026-08-09 at 11.25.23

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ में सरदारशहर रोड पर स्थित रमन आईटीआई व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के तहत द्वितीय सीट आवंटन सूची के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं ऑप्शन संशोधन की प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू होगी। अभ्यर्थी 9 एवं 10 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
प्रथम सीट आवंटन में चयनित नहीं हुए अभ्यर्थियों को अपने विकल्पों में संशोधन करने का अवसर दिया गया है। इसके साथ ही नए अभ्यर्थी भी इस चरण में आवेदन कर सकेंगे। संस्थान की ओर से इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। रमन आईटीआई के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी 8वीं/10वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी राजस्थान ITI प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है।