Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2026। चिकित्सा केवल एक आजीविका या पेशा नहीं हैं, बल्कि यह मानवता और समाज की सच्ची सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। एक चिकित्साकर्मी का उद्देश्य रोगी के जीवन की रक्षा व उसके कष्ट को दूर करना होता है, जो इसे सबसे अलग और महान बनाता है। ये बात उपजिला अस्पताल के प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने कही, और मौका था उपजिला अस्पताल में आयोजित सम्मान समारोह का। डॉ स्वामी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ये पूरी तरह से धैर्य व नैतिक जिम्मेदारी पर टिका है। उन्होंने चिकित्साकर्मियों को निष्ठापूर्ण कार्य करने की प्रेरणा दी व सभी दानदाताओं व सहयोगियों का आभार जताया।
कार्यक्रम में भामाशाह जतन पारख, इनलैंड सोमानी फाउंडेशन, कोडमल गोपाल राठी नागपुर, इन्द्रकुमार सिंधी, जुगल तावणियां, हनुमानमल श्यामसुखा, बृजलाल तावणियां, उत्तमचंद सेठिया, बिरदीचंद भवानीशंकर छाजेड़, पवन सोनी, पांचीलाल सिंघी, राजकुमार बाफना, विमल व्यास आडसर, प्रकाशचंद्र मूंधड़ा, मदनलाल, रोशनलाल चोरङिया, पार्वती देवी रामकिशन झंवर फाउंडेशन, चांदरतन गोपाल सोनी, डॉ. रजनीश कौशिक, देवराज गुरनानी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी निर्मल पुगलिया ने प्रसूति विभाग की मशीनों को ठीक करवाने के लिए 31 हजार के सहयोग की घोषणा की। कार्यक्रम के आयोजन में भी पुगलिय मुख्य व राजेंद्र स्वामी के सहयोगी रहें।
प्रेरक के रूप आपनो गांव सेवा समिति, एपीजे अब्दुल कलाम एम्बुलेंस सेवा, राजेन्द्र स्वामी, अशोक झाबक, तुलसीराम चोरङिया, सुमेरमल सिंघी, पांचीलाल सिंघी, बबलू सिंधी, चांदरतन राठी, श्रीगोपाल राठी, नर्सिंग ऑफिसर परमवीर चौधरी, सीनियर रमाकांत शर्मा, संदीप पारीक, किशोर मारू, नागरिक विकास परिषद, डॉ. रवीन्द्र गोदारा, बींझासर कानदास स्वामी व निर्मल पुगलिया को सम्मानित किया गया।
विभागीय कार्मिकों को उललेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जिनमें गणेश, आंनद सैन, नरेंद्र दुसाद, ललिता स्वामी, विनोद जाट, अभय शर्मा, भागीरथ मेघवाल, प्रदीप पांडे, कविता बिका, राकेश स्वामी, सुनील, मघराज स्वामी, महेश तावणियां, नीतू, भागीरथ बीका, ओमप्रकाश सुंडा, सुमनलता राजोतिया, संतोष, ललिता, सुभाष, विनोद, संतोष, मोहिनी, राजकुमार गोदारा, राजू गोदारा, कृष्णगोपाल मीणा, ममता स्वामी, पुखराज पारीक, सपना सक्सेना, युवराज सकसेना, पवन तिवाड़ी, पवन सौलंकी, भारती का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सर्जन डॉ एसके बिहाणी ने सभी अतिथियों, कार्मिकों व उपस्थित मौजिज लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन चेतन स्वामी ने किया। इस मौके पर अनेक मौजिज लोग समारोह में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार सुबह फहराया ध्वज, राष्ट्रगान का संगान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।दानदाताओं के प्रेरकों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रेरक सम्मान मिला सेवा समिति को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल में पहली बार हुआ सम्मान समारोह का आयोजन।