July 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2026। सोमवार सुबह सुबह हाइवे पर दो हादसे होने की खबर आयी है।
यहां झंझेऊ से बेनीसर के बीच एक चारे से भरा ट्रक पलट गया है। गनीमत रही इसमे चालक मामूली चोटिल हुआ है। वहीं सेसोमू स्कूल के निकट हाइवे पर एक गाय से टकराने से दो युवक घायल हो गए है। दोनों घायल 25 वर्षीय बुद्धनाथ पुत्र हनुमाना नाथ जोगी व 20 वर्षीय देवनाथ पुत्र संपतनाथ जोगी निवासी उदरामसर को आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस में उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से आंख में आई गंभीर चोट के कारण देवीनाथ को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।