Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.44.07 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जयपुर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि भंवर जानू, वेद प्रकाश पूनिया (बीएसएफ), हरिराम पटवारी, हुलास सिखवाल एवं विद्यालय अध्यक्ष पूरण चौधरी अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह में ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

 

देशभक्ति के रंग में रंगा सेसोमूं स्कूल, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं राष्ट्रगौरव की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं व्यवसायी मनीराम गोदारा, खाजूवाला तथा विशिष्ट अतिथि सीताराम मूंधड़ा एवं विद्यालय के पूर्व छात्र संदीप गोदारा रहे। इस अवसर पर चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, देशभक्ति गीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी को भावविभोर कर दिया। सहशैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि मनीराम गोदारा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से प्रेरणा लेकर देशहित में योगदान देने का संदेश दिया। चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने अनुशासन, चरित्र एवं शिक्षा को जीवन की सफलता के प्रमुख आधार बताते हुए शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि नर्सरी से कक्षा 12वीं तक ऐसे बच्चों की शिक्षा, छात्रावास, भोजन एवं आवास की जिम्मेदारी विद्यालय द्वारा निःशुल्क उठाई जाएगी। उपखंड स्तरीय समारोह में भी सेसोमूं स्कूल के विद्यार्थियों ने परेड एवं योग नृत्य दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समारोह में विशेष रूप से राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर महावीर माली, सुभाष शास्त्री, बालकराम शर्मा, घनश्याम व्यास, फरियाद अली काजी, पंकज पारीक एवं घनश्याम गौड़ सहित गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडु ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

स्वतंत्रता दिवस पर सनसाइन व विद्यास्थली स्कूल में हुआ ध्वजारोहण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिग्गाबास में सन शाइन पब्लिक स्कूल में विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार व्यास ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। वहीं कालूबास में विद्यास्थली कॉन्वेंट स्कूल में प्रधानाध्यापक परमेश्वर सहारण ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

मदर केडी स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने ध्वजारोहण किया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।