Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2024। राजस्थान में जनवरी-2025 के दूसरे सप्ताह में राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जाम फॉर टीचर्स (रीट) होगा। इस बार भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रीट का आयोजन करेगा। ऐसे में जो अभ्यर्थी रीट पास कर पाएंगे। उन्हें ही शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकेगा।
शिक्षा संकुल में गुरुवार को शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया- रीट को पास करने वाले अभ्यर्थी ग्रेड थर्ड टीचर्स भर्ती लेवल – 1 और लेवल – 2 में अप्लाई कर सकेंगे। इस बार परीक्षा के पैटर्न में राजस्थान लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड की तर्ज पर बदलाव किए गए हैं।
चार की जगह पांच ऑप्शन दिए जाएंगे कुणाल ने बताया- इस बार अभ्यर्थियों को चार की जगह ओएमआर शीट में पांच ऑप्शन दिए जाएंगे। किसी सवाल के जवाब के लिए चार की जगह पांच विकल्प होंगे। ऐसे में अगर कोई अभ्यर्थी चारों विकल्प नहीं भरता है, तो उसे पांचवां विकल्प भरना होगा। ऐसा न करने पर निगेटिव मार्किंग होगी और नंबर कट जाएंगे। इसके साथ ही अगर किसी अभ्यर्थी ने 10 फीसदी से अधिक सवालों के जवाब में पांचों विकल्प में से एक भी नहीं चुना तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
अगर किसी अभ्यर्थी ने 10 सवालों तक आंसर शीट में कोई ऑप्शन नहीं भरा तो नेगेटिव मार्किंग होगी। अगर 10 से ज्यादा सवालों में पांचवां ऑप्शन नहीं भरा तो अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा- हम ओएमआर शीट पर अभ्यर्थी के रोल नंबर के साथ उसकी फोटो लगाने पर भी विचार कर रहे हैं। इस पर जल्द ही अंतिम फैसला किया जाएगा।