July 22, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितबंर 2022। खेत में काम करते हुए करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई है। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि 46 वर्षीय कालूराम पुत्र गोपीराम विश्नोई निवासी सांवतसर हाल निवासी सूडसर टेऊ रोही में अपने खेत में आज सुबह करीब 8 बजे ट्यबवैल चालू कर रहा था। तभी किसान करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सेरूणा थाने के पुलिसकर्मी सुभाष की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवाया व शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।