








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका 2026 के लिए मतदान आज उत्साह के साथ शुरू हो गया है। मतदान का उत्साह नजर आ रहा है और प्रत्याशी घरों से अपने मतदाताओं को लेकर जाने में तत्पर है। बुजुर्गों ने मतदान कर जिम्मेदारी निभाई वहीं युवतियों ने उत्साह के साथ पहला मतदान किया। वार्ड 15 में शतायु मतदाता डूंगरराम ओझा ने अपना मत प्रयोग किया। ओझा ने युवाओं को जागरूक होकर मतदान करने की जिम्मेदारी निभाए की प्ररेणा भी दी।












