July 21, 2026
wd

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2022। आज मेंटनेंस वर्क के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दुलचारसर जीएसएस 6 घंटे बंद रहेगा जिससे कई गांवो में बिजली प्रभावित होगी। विद्युत निगम के सहायक अभियंता मिथिलेश कुमार ने बताया कि दुलचासर गांव के 132 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन पर आज रखरखाव संबंधी कार्य के कारण इस जीएसए से जुड़े आठ गांवो की घरेलू व कृषि फीडरों की बिजली सप्लाई छह घंटे बंद रहेगी। गांव दुलचासर, गोपालसर,  देराजसर, टेऊ-सूडसर, सेरूणा, नारसीसर व पूनरासर गांव के घरेलू व कृषि फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।