October 3, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। पंचायती राज चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण के साथ चुनाव प्रक्रिया चार चरण में पूरी होगी। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति व नवगठित रीड़ी पंचायत समिति के चुनाव तीसरे चरण में संपन्न होंगे। इस चरण की चुनाव प्रक्रिया 3 नवंबर को शुरू होकर 7 नवंबर संपन्न होगी। मतदान दल 3 नवंबर को गांवो में पहुंचेगे। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों का मतदान 4 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। पंच सरपंच हेतु नामांकन की तिथि 5 नवंबर है। मतदान तिथि 6 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मत पत्रों से होने वाले इस चुनाव में गणना भी इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत बाद हो जाएगी। उपसरपंच का चुनाव 7 नवंबर को होने के साथ ही तीसरा चरण संपन्न हो जाएगा।
जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच सरपंच चुनाव की प्रमुख तिथियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला परिषद सदस्य के लिए लोकसूचना 8 अक्टूबर को जारी होगी। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपना नामांकन 8 से 13 तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। नामांकन की संवीक्षा 14 अक्टूबर सुबह 11 बजे से की जाएगी। नाम वापसी 15 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे तक लिया जा सकेगा। चुनाव चिह्न का आवंटन व चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 15 अक्टूबर को नाम वापसी का समय पूरा होने के साथ ही जारी कर दिए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समितियों के सदस्यों का चुनाव तीसरे चरण में होगा। जिसमें लोकसूचना 19 अक्टूबर को जारी होगी। चुनाव लड़ने वाले अपना नामांकन 19 से 23 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 अक्टूबर सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी। वहीं नाम वापसी 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे हो सकेगी। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन व प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। पंच सरपंच के चुनाव के लिए लोक सूचना 19 अक्टूबर को जारी होगी। सरपंच पंच लड़ने वाले नामांकन 5 नवंबर को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक प्रस्तुत कर सकेंगे। इसी दिन 11.30 बजे से संवीक्षा का समय होगा व नाम वापसी का समय 2 बजे तक हो सकेगा। इसी के तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन और प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना जिला मुख्यालय पर 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। वहीं जिला प्रमुख 25 नवंबर, उप जिला प्रमुख 26 नवंबर, पंचायत समिति प्रधान 27 नवंबर को तथा उपप्रधान 28 नवंबर को बैंठेगे।