October 3, 2026
3

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। प्रदेश में पंचायती राज चुनावों को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावों की घोषणा की। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव  4 चरणों में कराए जाएंगे। चुनावों की घोषणा के साथ ही जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के साथ सरपंच के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान तिथि 23 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 4 नवंबर और 14 नवंबर को होंगे। इसके एक दिन बाद पंच सरपंच के नामांकन होंगे। जो कि 24 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 5 व 15 नवंबर को होगी। पंच सरपंच के मतदान की तिथि 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवम्बर, 16 नवम्बर को होंगे व इसी दिन मतगणना होगी। वहीं उपसरपंच के लिए 26 अक्टूबर, 1, 7 व 17 नवंबर को होगा। जैसे प्रथम चरण में गांवों में मतदान दल 22 अक्टूबर को पहुंचेगा। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा 23 अक्टूबर को, पंच सरपंच के लिए के लिए नामांकन की तिथि 24 अक्टूबर को होगी तथा मतदान तिथि 25 अक्टूबर को होगी तथा मतगणना भी इसी दिन होगी, इससे अगले दिन 26 अक्टूबर को उपसरपंच चुने जाएंगे। इस प्रकार प्रथम चरण के चुनाव 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक, द्वितीय चरण 28 अक्टूबर से शुरू होकर 1 नबंवर तक, तृ़तीय चरण 3 नवंबर को शुरू होकर 7 नवंबर तक, चतुर्थ चरण 13 नवंबर को शुरू होकर 17 नवंबर तक संपन्न होंगे। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतगणना जिला मुख्यालय पर 20 नवंबर को करवाई जाएगी। वहीं जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर, उपजिला प्रमुख का 26 नवंबर को, प्रधान का 27 नवंबर को, उपप्रधान का 28 नवंबर को चुनाव संपन्न होगी। 28 नवंबर को पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।  वहीं बता देवें बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समितियों के चुनाव तीसरे चरण में संपन्न होंगे। विदित रहें तीसरा चरण 3 नवंबर से 7 नवंबर तक संपन्न करवाया जाएगा।