August 22, 2026
IMG-20260822-WA0090

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2026। चुनावी दौर में लगातार रोचक खबरे निकल रही है, आज शाम पहले जहां कांग्रेस के टिकट वितरण के दावों पर पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष के आमने सामने होने की खबर सामने आई वही कुछ देर बाद भाजपा कार्यालय से कार्यकर्ताओं के नाराज होकर निकलने का वीडियो वायरल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यालय में वार्ड 26 के दावेदार अपने साथ वार्ड के करीब 20-30 वरिष्ठजनों को लेकर अपनी दावेदारी जताने पहुंचा था। लेकिन विधायक ताराचंद सारस्वत से मुलाकात में देरी व टिकट के आश्वासन नही मिलता देख नाराजगी जताते हुए सभी वहां से निकल गए। अब घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। आप भी देखें वीडियो:-  https://www.facebook.com/share/v/1BsvPqbxfn/