Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2026। नगरपालिका क्षेत्र के 40 वार्डों में चुनाव लड़ने वाले पार्षद प्रत्याशियों को फार्म भरने के केवल तीन दिन मिलेंगे। वार्ड संख्या 1 से 20 तक के प्रत्याशी अपना नामांकन जमा करवाने के लिए उपखंड अधिकारी व 21 से 40 तक के वार्ड के लिए तहसीलदार के यहां जाना होगा। बता देवें नामांकन के लिए 27 से 31 अगस्त का समय है। इसमें 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 30 अगस्त को अंतिम रविवार है। दोनों ही दिन अवकाश रहेगा तथा प्रत्याशियों को केवल 27, 29, व 31 अगस्त को पर्चें जमा करवाने का समय मिलेगा। ऐसे में प्रत्याशियों को सचेत होकर अपने पर्चें भरवाने होंगे। वहीं निर्वाचन शाखा से नामांकन पत्र प्राप्त करना है व जमा रिटर्निंग अधिकारी को करवाना होगा। निर्वाचन शाखा द्वारा मतदान की तैयारी पूरी कर ली है व उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल की निगरानी में चुनाव संबंधित सभी कार्य संपादित किए जा रहें है। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि गुरूवार सुबह 10.30 बजे से आवेदन देने की तैयारी कर ली गई है व जो भी उम्मीदवार आवेदन ले जा रहें है उन्हें पूरी जानकारी भी दी जा रही है।