






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवंबर 2022। आडसर बास में शिव धोरा के पास सोमवार को विमला देवी को एक भारी सी सोने की अंगूठी मिली। उनके पुत्र पवन सारस्वत द्वारा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को जानकारी दी गयी। टाइम्स में खबर प्रकाशन के साथ ही वार्ड 31 के बुजुर्ग जगदीश गुरावा के पुत्र ने खबर देखी और उन्होंने अंगूठी के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में अंगूठी उनकी होना पाया गया और पवन ने उन्हें अंगूठी लौटा दी। बुजुर्ग जगदीश ने बताया की वे करीब 6 दिन पहले अपने पशुओं के बाड़े की ओर गए थे और उसी बीच कहीं अंगूठी गिर गयी थी। बुजुर्ग ने कहा कि उन्होंने उम्मीद ही खो दी थी कि अंगूठी मिलेगी परन्तु भला हो टाइम्स का जो कम से कम 30 हजार के नुकसान से बचा लिया। पवन ने कहा कि उनकी गली व मोहल्ले में बच्चे युवा महिलाएं टाइम्स के समाचारों से जुड़ें है व क्षेत्र की हर खबर से अपडेट रहते है। विमला देवी ने टाइम्स की सराहना करते हुए आभार जताया।






