July 22, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2026। पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ डॉ एल के कपिल की माता सुरेशबाला शर्मा का रविवार को हल्दीराम मूलचंद (पीबीएम) अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, चिकित्सा जगत और समाज में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत सुरेशबाला शर्मा की अंतिम यात्रा में खत्री मोदी समाज के श्योदान सिंह, दिनेश मोदी, वरिष्ठ लेखक अशफ़ाक कादरी, शायर डॉ नासिर जैदी, मारवाड़ जन सेवा संस्थान के हरिकिशन राजपुरोहित सहित ट्रॉमा सेंटर का स्टाफ और अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। धार्मिक रीति-रिवाजों के उपरांत डॉ कपिल परिवार ने एक अनुकरणीय और प्रेरणादायी निर्णय लेते हुए माता सुरेशबाला का पार्थिव देह को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को दान किया। इस अवसर पर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य डॉ महावर, एनाटॉमी विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ मणि अग्रवाल सहित अनेक चिकित्सकगण उपस्थित रहे। पार्थिव देहदान का यह निर्णय न केवल चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होगा, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरक संदेश है कि मृत्यु के बाद भी मानव सेवा का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।