June 30, 2026
8-vinod-giri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2026। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली और पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा मंगलवार को बीकानेर जाने के दौरान श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां चार कांग्रेसी नेताओं ने चार तंबू ताणे और अपने अपने खेमों में पार्टी नेताओं का भव्य स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन किया। पार्टी को एकजुट करने आए डोटासरा को श्रीडूंगरगढ़ में पार्टी में बिखराव मिला और उन्होंने नेताओं को एक ढाणी में बैठने की सीख दे डाली। डोटासरा ने कहा कि “एक जगहा बैठणों तो सिखो बेटी का बांपा, न्यारी न्यारी ढाणी बांध्या तो बड़ो नुकसान हो जावला। जको लार भी होयो है।“
खाद बीज ही नहीं ये सरकार भी नकली है, खून के आंसू रो रही जनता का साथ दो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाद बीज ही नहीं ये सरकार भी नकली है। ये बात कहते हुए डोटासरा ने नेताओं को जनता का साथ देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसान को पूछने वाला नहीं, स्कूलों में पढ़ाई नहीं, अस्पताल में ईलाज नहीं, बच्चों के पेपर आटट हो रहें है, कोटा, जोधपुर व बीकानेर में प्रसूताओं की मौतों का मामला गंभीर है, कहां है ये सरकार.? डोटासरा ने कहा कि आज बीकानेर की जनता का दर्द बांटने आए है। प्रदेश में कोई मंत्री मुख्यमंत्री नहीं है। डोटासरा ने कहा कि कट्टर ईमानदार किरोड़ी जी से इतना ही पूछ रहा हूं कि करोड़ों का मामला है, किसने लूटा कितना लूटा, अब जनता को जवाब तो देने होंगे। डोटासरा ने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाकर वोटों की फसल काटने वाले नेता है ये लोग। उन्होंने शिक्षा मंत्री को घेरा और कहा कि स्कूलों के हालात तब बदलेंगे जब मंत्री बदलेंगे, अनर्गल बात करनी हो तो शिक्षा मंत्री को बुला लेवें। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर निर्माण को लेकर कहा कि जनता इस सरकार से उम्मीद छोड़ देवें। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्यों को रोका है, अब ये चुनाव करवाने से भी डर रही है। दोनों नेताओं ने क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए सभी से बीकानेर चलकर आंदोलन में शामिल होने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ में चार स्थानों पर कांग्रेसी नेताओं ने किया डोटासरा व जुली का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में प्रवेश के साथ ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली व पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा के स्वागत समारोह शुरू हुए जो हाइवे किनारे चार स्थानों पर हुए। चारों ही जगहों पर पार्टी व नेताओं के नारे गूंजते रहें। पहला समारोह झंवर बस स्टैंड पर युवा नेता हेतराम जाखड़ की अगुवाई की नेताओं का साफा व पार्टी माला से अभिंनदन किया गया। यहां भंवरलाल पूनियां सरपंच कितासार, बेगराज लूखा सरपंच जालबसर, तुलछीराम चोरडिया, हनुमान महिया, गणेश जाखड़, सुरजाराम समंदसर, टेमाराम मेघवाल जिला परिषद सदस्य, भंवरलाल मेघवाल, अभिषेक बैरड पार्षद, मदन दूसाद, ओमप्रकाश भादू मंडी अध्यक्ष, हड़मान भुंवाल, रामप्रताप डेलू, हरी जाखड़, भंवरलाल जाखड़, रामदयाल बाना, रामचंद्र गिल्ला, ओमप्रकाश जाखड़, डालूराम मेघवाल सरपंच डेलवा सहित अनेक युवा मौजूद रहें।
वहीं दूसरा समारोह पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में घूमचक्कर के पास आयोजित किया गया। जिसमें साफा व फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। यहां रतनगढ़ विधायक फुसाराम गोदारा, नोहर विधायक अमित चाचाण का भी स्वागत किया गया। यहां तुलछीराम गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, सरपंच ओमप्रकाश बाना, सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल जाखड़, विमल भाटी, पूर्व अध्यक्ष मूलाराम थोरी, रेखाराम कालवा, हरलाल बाना, सोहनलाल नैण, प्रदीप पुरोहित, अयूब खान दमामी, प्रकाश दुसाद, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इकराज खान, राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख,मनोज सुथार, महेश मंत्री, सत्यनारायण बेरड, कोडाराम भादू, प्रभुराम बाना, मनोज सोमाणी, रमेश प्रजापत, मोहम्मद रज्जाक, मुंशी खां, सुरेंद्र महावार, रमेश बासनीवाल, कन्हैयालाल सोमानी, रामचंद्र चोटियां सरपंच, अफजल बेग मुगल, मूलचंद स्वामी सहित बड़ी संख्या में देहात व शहर के कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें। तीसरा समारोह यूथ कांग्रेस कार्यालय में युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में 51 किलो की फूलमाला पहना कर डोटासरा व जुली का स्वागत किया गया। यहां यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि बुधाराम मेघवाल, जगराम बाना, शेराराम सऊ, दिनेश पिलानियां, मोशीन खान, विकी प्रजापत, राजपाल डेलू, जगदीश भारी, मांगीलाल चौधरी, रामेश्वरलाल पूर्व सरपंच, रेखाराम कालवा, डालाराम नाई, पूर्व सरपंच रामचन्द्र सियाग, गोपाल तरड़, सुखराम गोदारा, राजूराम गोदारा, नोपाराम नायक, सहीराम भुंवाल, भोमाराम जाखड़, बाबूलाल गोदारा, गणेश खिलेरी, दुर्गाराम सांसी, डूंगरराम सिंवर, बाबूलाल, कानाराम बाना, मुन्नीराम बाना, अशोक बाना, कोजाराम बाना, बाबूलाल बाना, तिलोक बाना, रामेश्वरलाल जाखड़, तुलछीराम जाखड़, ओमप्रकाश जाखड़, जगदीश जाखड़, लिखमाराम बाना, सहीराम, देवीलाल, सुखराम, किसन जाखड़, कालूराम बाना, मांगीलाल कुलड़िया, लूणाराम नैन, कालूराम मेघवाल, शंकरलाल नायक, संतोष डूडी, बुधाराम डूडी, श्रवणराम भादू, मुन्नीराम भादू, ओमप्रकाश डूडी, भींयाराम भादू, पप्पूराम बाना, मुखराम बाना, परमेश्वर बाना, तिलोक तरड, कोजुराम आडसर, श्रवण नैन, श्रवण तरड, दोलाराम जाखड़, भगवाननाथ कलवानियां, डूंगरराम महिया, रेवन्तराम कुलड़िया, सोहनराम महिया, राजेश डेलू, महेंद्र मोटसरा, प्रकाश गोदारा, रोहित गुर्जर, अभिषेक बेरड, महेश पिलानियां, किसन वाल्मीकि, कृष्णा वाल्मीकि सहित अनेक युवा मौजूद रहें। चौथा समारोह हाइवे पर ही स्थित गढ़ गोपाल रिसोर्ट में कांग्रेस प्रदेश महासचिव एंव ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू की अगुवाई में किया गया। दोनों नेताओ का फूलमाला, साफा व शॉल पहना कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान यहां अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा नेता हेतराम जाखड़ की अगुवाई में झंवर बस स्टैंड पर आयोजित हुआ समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में हुआ नेताओं का स्वागत समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में हुआ स्वागत समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गढ़ गोपाल रिसोर्ट में मूलाराम भादू की अगुवाई में किया गया दोनों नेताओं का स्वागत।