राउमावि जाखासर में भामाशाह ने कक्षाकक्ष निर्माण की घोषणा की, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि जाखासर में 80वां स्वाधीनता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। बालकों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। देशभक्ति गीतों ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार कर दिया। वरिष्ठ अध्यापक छोटूराम मेव एवं देवाराम के नेतृत्व में छात्रों ने शारीरिक कौशल के विभिन्न प्रदर्शन किएl सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि मल्लाराम सारण ने ध्वजारोहण किया। समारोह में विद्यालय में कक्षा कक्ष की कमी को देखते हुए प्रवासी भामाशाह पूनमचंद सुथार ने अपने पिता दानाराम एवं माताजी मुन्नीदेवी की स्मृति में एक बड़े कक्षाकक्ष के नवनिर्माण की घोषणा की। संस्था प्रधान महेंद्र कुमार ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया। समारोह में मंच संचालन व्याख्याता रामप्रताप जाखड़ ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण, अभिभावक शामिल हुआ व स्कूल स्टाफ व्यवस्था में सहयोगी रहा।

दो नेशनल खिलाड़ी बालिकाओं को दानदाता सुथार ने दिया सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि लिखमीसर उत्तरादा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के समारोह में भामाशाह पूनमचंद सुथार जाखासर नया ने राष्ट्रीय स्तर की दो खिलाड़ी बालिकाओं को 25-25 हजार रूपए की सहयोग राशि दी। सुथार ने बताया कि महिला क्रिकेट में नेशनल खेलने वाली बालिका उर्मिला सुथार व सरिता बाना के खेल में सहयोगी बन कर वे बालिकाओं को उच्च स्तर पर खेल के लिए प्रोत्साहित करना चाहते है। जिससे उनके खेल में सुधार हो और वे गांव व क्षेत्र का नाम रोशन करें। संस्था प्रधान नितेश कुमार भास्कर ने दानदाता का आभार जताया। समारोह में विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक व देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। स्कूल का स्टाफ सक्रिय रहा व बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण व अभिभावक कार्यक्रम में शामिल हुए।
ठुकरियासर विद्यालय में भामाशाहों ने कक्ष निर्माण के लिए की 4.85 लाख की घोषणाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ठुकरियासर में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में ग्राम के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं युवाओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शातिराम लूखा की टीम विजेता रही। विजेता टीम को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय विकास में गत वर्ष सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। लेखराम पुत्र पूर्णाराम कड़वासरा ने सोलर सिस्टम के लिए 1 लाख रुपए, बीरबल देहडू ने फर्नीचर के लिए 21 हजार रुपए, मुनीराम सारस्वा ने वाटर कूलर एवं आरओ के लिए 45 हजार रुपए तथा पूर्णाराम पुत्र भींयाराम गोदारा ने फर्नीचर के लिए 5,100 रुपए का सहयोग दिया था। इस दौरान विद्यालय विकास के लिए चौखाराम कड़वासरा की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्रों ने कक्ष निर्माण के लिए 2 लाख रुपए तथा अंकित एवं मोहित की स्मृति में मालाराम गोदारा परिवार ने 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं लूणाराम पुत्र सुरजाराम गोदारा, नेमीचंद लोहार एवं धनाराम पुत्र डालाराम गोदारा ने 21-21 हजार रुपए तथा शंकरलाल पुत्र जेठाराम गोदारा एवं बीरबलराम देहडू ने 11-11 हजार रुपए कक्ष निर्माण के लिए देने की घोषणा की। इन घोषणाओं से विद्यालय को कुल 4 लाख 85 हजार रुपए का सहयोग मिला। विद्यालय परिवार ने सभी भामाशाहों का आभार जताया।

सरकारी स्कूल में मोदी परिवार ने दिए दो कूलर, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के गोगामेड़ी महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ ने ध्वजारोहण किया और विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में डॉ. लूणकरण मोदी की स्मृति में हरिप्रसाद मोदी एवं श्यामसुंदर मोदी द्वारा विद्यालय में दो कूलर भेंट किए गए। प्रधानाचार्या बबीता ने शिक्षा के क्षेत्र में दानदाताओं का सहयोग विद्यालय के लिए उपयोगी बताते हुए दानदाता मोदी परिवार का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रकाश दुसाद, सुशील बोथरा, अशोक सोनी, महेश माली, भगवान बोहरा, रघुनाथ राजपुरोहित, अब्बास अली, लालचंद माली, सुभाष प्रजापत, नागराज गोदारा, मुरली सारडा एवं भागीरथ सिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ रेणु कुमारी, गायत्री गोदारा, मुनेश कुमारी, समीर खान, छगनलाल एवं राजविंदर सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

कालूबास महात्मा गांधी में गूंजा देशभक्ति का संदेश, दानदाताओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कालूबास के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वार्ड नंबर 1 में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने देशभक्ति एवं राजस्थानी संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियां देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण विद्यालय परिसर में पहुंचे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने देशप्रेम, संस्कार एवं अनुशासन का संदेश दिया। संस्था प्रधान किशनलाल शर्मा ने विद्यालय विकास में सहयोगी भामाशाहों का सम्मान करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में अरुण, जयदयाल, लादूराम, किशनलाल, कन्हैयालाल, भंवरी कंवर, गायत्री देवी, कानाराम एवं महावीर प्रसाद पंघाल सहित अनेक मौजिज लोग व अभिभावक शामिल हुए।

मोमासर में महात्मा गांधी स्कूल में भामाशाहों ने दिया सहयोग, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भींयाराम जाखड़ ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं देशभक्ति की भावना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय विकास के लिए चुनाराम मोरवाल ने कंप्यूटर सेट तथा विभिन्न सामग्री व नगदी के लिए दानदाता गिरधारीलाल जाखड़, ओमप्रकाश धतरवाल, कन्हैयालाल बांगड़, दिव्या संचेती, केसराराम गोदारा एवं दिनेशकुमार प्रजापत का स्कूल प्रबंधन ने आभार जताया। यहां कार्यक्रम में अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती, चुनाराम मोरवाल, बुधराम साहू, गिरधारीलाल जाखड़, ओमप्रकाश धतरवाल, कन्हैयालाल बांगड़वा, भंवराराम गोदारा एवं भादरराम गोदारा सहित अनेक ग्रामीण व अभिभावक शामिल रहें। स्कूल स्टाफ के श्रीमती रिचा चुघ, हेतराम भामी, रामप्रताप मुहाल एवं बसंत शर्मा सक्रिय रहें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को राकेशकुमार संचेती के सौजन्य से मिष्ठान वितरण किया गया। प्रधानाचार्य भींयाराम जाखड़ ने राजेंद्रकुमार संचेती द्वारा पिछले पूरे सत्र में विद्यार्थियों के अध्यापन के लिए अध्यापक नियुक्त करने तथा अशोककुमार संचेती द्वारा प्रिंटर उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विनोदकुमार शर्मा ने किया।

