






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2022। बच्चे, युवा या बुजुर्ग किसी भी वर्ग के लोगों में नाखून चबाने की आदत हो सकती है. कई बार लोग एकाग्रता बढ़ाने के लिए या फिर चिंता व तनाव को दूर करने के लिए नाखून चबाने लगते हैं. यह आदत बचपन से ही लोगों के अंदर आ जाती है. बच्चों का नाखून चबाना आपको भले ही हानिकारक नहीं लगता हो, लेकिन यह आदत आसपास के टिशू और छल्ली को नुकसान पहुंचा सकती है. इतना ही नहीं आपके बच्चे को दर्द का अनुभव भी हो सकता है और नाखून टेढ़े-मेढ़े हो सकते हैं, जिससे फंगल इंफेक्शन का खतरा हो सकता है. अगर आप कम उम्र में ही अपने बच्चों की नाखून चबाने की आदत नहीं छुड़ा पाए, तो यह आदत बढ़ती उम्र के साथ और ज्यादा गंभीर हो जाती है.
नाखून चबाने से कई तरह की बीमारियां भी आपके बच्चे को जकड़ सकती है. नाखूनों के नीचे जमी गंदगी मुंह से होते हुए पेट तक जाती है और कई प्रकार के संक्रमण को जन्म देती है. जब नाखून चबाने की आदत को कम करने की बात आती है तो डॉक्टर्स कई तरह के उपायों की सलाह देते हैं, जिनसे इस आदत के साथ-साथ कई बीमारियों का खतरा भी कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि बच्चों की नाखून चबाने की आदत को कम उम्र में ही कैसे रोका जा सकता है.
क्यों नाखून चबाते हैं बच्चे:
1. बच्चे बोर होते हैं तो चबाते हैं नाखून
क्या आप जानते हैं कि अगर आपका बच्चा बोर या ऊब रहा है तो वह नाखून चबाना शुरू कर देता है. धीरे-धीरे बच्चे इसे नियमित रूप से करने लगते हैं और फिर यह आदत में तब्दील हो जाती है. इस समय माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चे को ऐसा करने से रोकें और ध्यान दें कि वो बोर न हो रहा हो.
2. तनाव से राहत पाने के लिए
नाखून चबाना किसी तरह के तनाव का कारण भी हो सकता है. जब माता-पिता अपने बच्चे के किसी काम को करने या कोई चीज दिलाने से मना कर देते हैं तो वह तनाव में आ सकता है और फिर नाखून चबाने लगता है.
3. सोने के लिए नाखून चबाते हैं बच्चे
कई बच्चे सोने के लिए अपना अंगूठा चूसने की जगह अपने नाखूनों को काटने लगते हैं. इस वक्त माता-पिता को अपने बच्चे को नाखून चबाने से रोकना चाहिए.
बच्चों को नाखून चबाने की आदत को रोकने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके:
1. बच्चों को इस बुरी आदत से अवगत कराएं
अगर आपका बच्चा 5-6 साल का है और उसे नाखून चबाने की आदत है तो उसे आराम से समझाएं कि ऐसा न करें. यह एक बुरी आदत है.
2. बच्चों के नाखून छोटे रखें
आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए की आपके बच्चों के नाखून ज्यादा बड़े ना हों. अगर आपका बच्चा नाखून खाता है तो उनके नाखूनों को आप काट दें या ट्रिम कर दें. हमेशा ध्यान रखें कि आपके बच्चों के नाखून छोटे हों, जिससे नाखूनों के नीचे बैक्टीरिया और गंदगी न जमे और आपके बच्चे स्वस्थ्य रहें.




