July 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2022। जोहड़ भूमि में उगी घास में गाय चराने को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया और एक पिता व उसके पुत्रों ने एक दपंति से मारपीट कर दी। गांव धनेरू की रोही में ढाणी बनाकर रहने वाली राजुदेवी पत्नी सीताराम मेघवाल ने इसी रोही निवासी शंकरराम और उसके पुत्र लेखराम व बुधराम मेघवाल पर रास्ता रोक कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पार्थिया ने पुलिस को बताया कि 21 जून की रात को वह अपनी ढाणी से पशुओं को बाहर निकाल रही थी। तो शंकरराम ने रास्ता रोक कर उसकी लज्जा भंग की व उसके कान से बालियां निकाल ली। उसका पति मौके पर आया तो आरोपी के पुत्रों ने पति के साथ मारपीट की और इमरती जोहड़ भूमि में गाय नहीं चराने के लिए धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान के सुपुर्द कर दी है।