June 4, 2026
WhatsApp Image 2024-10-20 at 9.12.56 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2024। कस्बे के कालू रोड़, बालाजी नगर निवासी पड़ोसियों में हुए विवाद में पति का सर फोड़ने ओर पत्नी के साथ मारपीट कर गहने छीन लेने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज करवाया गया है। परिवादी पुष्पा देवी जाट ने पुलिस को बताया कि वो गत शनिवार, 19 अक्टूबर को सुबह अपने घर के बाहर चुग्गा डालने आई थी। तभी उसकी पड़ोसी चंदा देवी सिद्ध आ गई व उसे गालियां निकालने लगी। वहां से परिवादी अपने घर आ गई तो रात करीब 8.30-9 बजे आरोपी चंदा देवी बेनीसर निवासी अपने भाई ओमनाथ व अन्य 6-7 लोगो के साथ जबरन उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने एकराय होकर परिवादी व उसके पति मुकेश के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। आरोपियों ने उनके घर में पत्थर भी फेंके और उसके पति मुकेश का सर फोड़ दिया। आरोपी सोने की चैन, चांदी की चैन भी छीन ली। मौके पर अन्य लोगों के आ जाने से आरोपी भाग गए व आइंदा मौका मिलते ही जान से मार देने की धमकी देकर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।