







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2026। क्षेत्र में सोमवार को ग्राम पंचायत तोलियासर व धीरदेसर चोटियान में ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। विधायक ताराचंद सारस्वत और विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने शिविर में पहुंच कर शिविर का अवलोकन किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आमजन के काम तत्परता से करने के निर्देश दिए।
तोलियासर शिविर में कई सालों से परेशान मांगीलाल व मालाराम के खाते का विभाजन किया गया। दोनों ने प्रशासन का आभार जताया। पुशपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा पॉलिसी वितरित की गई। वहीं महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गई जिसमें पोषण किट उन्हें दी गई। यहां पंचायत परिसर में पौधारोपण कर अतिथियों ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
गांव धीरदेसर चोटियान के शिविर में विधायक ताराचंद सारस्वत पहुंचे व शिविर का निरीक्षण किया। आम ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनी। शिविर में सत्यनारायण पुत्र राधाकिशन को पट्टा सौंपा गया तो उन्होंने प्रशासन का आभार जताया। शिविर में एक विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र दिया गया व दो जन्म प्रमाण पत्र व 4 पट्टे बनाए गए। शिविर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जरूरतमंद परिवारों के घरों में शौचालय निर्माण करवाने के लिए 12 आवेदन आए। विधायक ने जी राम जी रोजगार गारंटी कानून की जानकारी देते हुए कमजोर वर्ग के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किए जाने के बारे में जानकारी दी गई। आरसीसी केंद्र के लिए प्रस्ताव लेकर स्वीकृति के लिए राजस्व विभाग को भेजा गया। यहां शिविर में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम करने की दिशा में एक कदम राजीविका द्वारा उठाया गया। शिविर में राजीविका स्वयं सहायता समूह का गठन कर उसका पंजीयन किया गया। दोनों ही स्थानों पर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, नायब तहसीलदार सरजीत कुमार धायल, सीबीईओ सरोज पूनियां वीर, शिविर प्रभारी गिरधारी दास स्वामी व रामदयाल, ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार सिसोदिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। बता देवें क्षेत्र में मंगलवार, 22 जून को ठुकरियासर व लिखमादेसर में शिविरों को आयोजन होगा।







