






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2026। नवरात्र के पहले ही दिन कितासर भाटियान स्थित माँ करणी के रोहिड़ा धाम मंदिर में श्रद्धालु उमड़ आए और हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेककर मैया से अपनी मन्नतें मांगी। मंदिर में विधि विधान से घट स्थापना की गई और आरती में श्रद्धालु शामिल हुए। रविवार को करणी युवा मंडल के बैनर तले गांव कितासर के करणी मंदिर से रोहिड़ा धाम मंदिर तक श्रद्धालुओं ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। जिसमें 51 मीटर की चूनरी लेकर युवा माँ के दरबार पहुंचे। इस दौरान देवी देवताओं की झांकिया सजाई गई। महिलाएं मंगल कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। जगह जगह उत्साही युवाओं ने लोढर से चूनरी व श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की और जमकर रंग उड़ाया गया। पूरा गांव जयकारों से गूंज उठा और भक्ति का उल्लास नजर आया। श्रीडूंगरगढ़ शहर व पूरे अंचल से बड़ी संख्या में भक्त धोक लगाने पहुंचे। मंदिर में नवरात्र के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे वहीं माँ करणी का जन्मोत्सव पर धूमधाम से भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।








