




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2026। मैप 2.0 स्वामित्व योजना में आबादी भूमि का सीमांकन सही होने पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से रोष जताते हुए प्रशासन को आपत्ति दर्ज करवाई है।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत उदरासर में स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि का सीमांकन का नक्शा ग्राम पंचायत में चस्पा किया गया व इसी नक्शे को ऑनलाइन दर्शाया गया है। ग्रामीणों ने इस नक्शे को पूरी तरह से गलत बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने आज उदरासर में आयोजित फॉलोअप शिविर में तसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा व कैंप प्रभारी को आबादी का गलत सीमांकन करने पर आपति दर्ज करवाते हुए दुबारा सीमांकन करवा कर आबादी का नक्शा सही करवाने व शीघ्र इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की।
शिविर में ग्रामीणों ने तहसीलदार शर्मा को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि 500 सालों से गांव बसा है और उसकी आबादी खातेदारी में दर्शाई गई है। ग्रामीणों ने दुबारा सीमांकन करने और गलत नक्शे को सही करने की मांग की है। ग्रामीणों ने अधिकारी से मौका निरीक्षण करने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन व ग्राम पंचायत को मैप 0.2 में कोई सहयोग नहीं देने की चेतावनी भी दी। तहसीलदार शर्मा ने ग्रामीणों से समझाईश करते हुए टीम गठित करके सर्वे करवाकर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा, शीशपाल गोदारा उदरासर, गोगाराम मेघवाल, आशाराम नायक, ईश्वर सांसी, मघाराम सांसी, नाथाराम मेघवाल, रामुराम मेघवाल, राजूराम मेघवाल, सरदाराराम मेघवाल, रामनारायण गोदारा, तेजाराम गोदारा, भंवरलाल प्रजापत, पन्नानाथ सिद्ध, संतलाल पूनियां, कानाराम तावनियां, खींयाराम पूनियां, चोरूलाल मोट, मामराज मेघवाल, रामनिवास जाखड़, तेजाराम सुथार, बेगाराम मेघवाल, मांगीलाल गोदारा, परमेश्वरलाल मोट, राजूराम कताला, राजूराम चालिया, दौलतराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज करवाई।





