July 3, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2026। धोलिया रोड जीएसएस पर लोड कम करने व कृषि कुओं को दूसरे जीएसएस से जोड़ने की मांग को लेकर अनेक नागरिक बिजली विभाग पहुंचे व ज्ञापन सौंपा।
नागरिकों ने बताया कि इस जीएसएस पर श्रीडूंगरगढ़ शहर के कालूबास, आड़सर बास, गांव गुसाईंसर बड़ा, धोलिया एजी फीडर का लोड है। जिससे बिजली बार बार ट्रिपिंग हो रही है। गत एक सप्ताह से शहरी क्षेत्र में भी बार बार बिजली जाने की समस्या से लोग जूझ रहें है। नागरिकों ने धोलिया जीएसएस पर अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर रखवाने व बिजली सप्लाई में सुधार करने की मांग की। वहीं एजी फीडर में कृषि कनेक्शनों की संख्या 50 बताते हुए किसानों ने कहा कि लाइन की लंबाई अधिक होने से बार बार होने वाले फाल्ट से बिजली पूरी नहीं मिल रही है। किसानों ने उन्हें धोलिया एजी फीडर से हटाकर बेनीसर के नए तैयार हुए जीएसएस से उनके बिजली कनेक्शन जोड़ देने की मांग की, जिससे उन्हें बिजली सुचारू मिल सकें। मौके पर मुकेश ज्याणी, मालचंद सायच, भंवरलाल, कानाराम, गौरीशंकर, कालूराम, रामनिवास, मनोज सहित बड़ी संख्या में नागरिक व किसान मौजूद रहें।