July 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 30 सितबंर 2020। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका पर सड़क निर्माण को लेकर लगातार आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहें है। आज वार्ड 30 के नागरिकों ने वार्ड में बुरी तरह से सड़क टूटे होने तथा कस्बे में पालिका द्वारा नई बनी सड़कों पर पुन सड़क बनाने का आरोप लगाए गए। वार्डवासियों ने कहा कि वार्ड में दुलाराम मंडा के घर से हड़मानाराम व्यास के घर तक बनी ईंटों की सड़क बुरी तरह से टूट गई है। वार्ड की भारती देवी ने बताया कि घरों के बाहर गंदा पानी भर जाता है और बुजुर्ग यहां से गुजरने से घबराते है। वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। वार्ड वासियों ने यहां तुरंत सड़क निर्माण की मांग की है।
कस्बे के जागरूक नागरिक रमाकांत ने कस्बे में बनाई जा रही सड़कों की जांच करने की मांग जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी से की। रमाकांत ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले निर्माण की गई सड़कें टूट गई है और जगह जगह गढ्‌ढे हो गए है, नयी सड़कों को तोड़ कर फिर से सड़कें बनाई जा रही है जिसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से परेशान नागरिक जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 30 में टूटी फूटी सड़को से बहते पानी के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 30 के नागरिकों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की है।