






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2023। रामनवमी का उल्लास व उत्साह ग्रामीण अंचल में नजर आया। गांव सेरूणा में सभी ग्रामीणों से मिलकर जयकारें लगाते हुए शोभायात्रा निकाली। यहां ट्रेक्टरों की ट्रोलियां में देवी देवताओं की सुदंर झांकियां सजाई गई। पदयात्री व बाइक सवार पिकअप गाड़ियों में सवार युवाओं ने जमकर जय श्रीराम के जयकारे लगाए। यात्रा धूमधाम से हनुमान जी मंदिर से निकल कर मुख्य मार्गों से होते हुए ब्रह्माणी माता मंदिर तक होकर पुन हनुमान मंदिर में पूर्ण हुई। मातृ शक्ति ने भी खासी संख्या में उपस्थित दर्ज करवाई।
https://www.facebook.com/100063778070450/posts/659616416174288/











