July 21, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2024। हाइवे किनारे स्थित गांव हेमासर की रोही में गांव की नजदीक ही एक के बाद एक चार गौवंश के शव मिले है। मार्ग पर गौवंश के शव देखकर ग्रामीण एकत्र हो गए व आनंद जोशी सहित अनेक गौसेवक भी मौके पर पहुंच गए है। ड्यूटी ऑफिसर बलबीर सिंह सहित पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है। बलबीर सिंह ने बताया कि गौवंश का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। वहीं ग्रामीण जहरीली घास या चारे के सेवन से गौवंश की मौत होने का अंदेशा जता रहें है। पशु चिकित्सक डॉक्टर उत्तम भाटी ने बताया मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है व टीम द्वारा गौवंश का पोस्टमार्टम किया जाएगा जिससे मरने का कारण स्पष्ट हो सकेगा।