September 25, 2026
00001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2026। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को जयपुर पहुंचे है। मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। नितिन नवीन के जयपुर दौरे में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। सीएम आवास पर आयोजित बैठक में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद डॉक्टर सतीश पूनिया, झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री जोराराम कुमावत, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई मंत्री, सांसदगण और विधायकगण पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। यहां विधायक ताराचंद सारस्वत भी बैठक में शामिल हुए। सारस्वत ने बताया कि सीएम आवास पर पार्टी नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।
पार्षद पहुंचे संगठनात्मक बैठक में, सभा के लिए पांच बसें हुई रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से अनेक पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि भी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में शामिल होने जयपुर पहुंचे है। वहीं दादिया में आयोजित सभा में शामिल होने के लिए क्षेत्र से पांच बसों में भाजपा समर्थक रवाना हुए। गांव पूनरासर, डेलवां, मोमासर, धनेरू व जैसलसर गांवों से रवाना हुई बसों में इन गांवो सहित आस पास के गांवो से लोग रवाना हुए। इनमें से एक बस में नवनिर्वाचित पार्षद व अन्य पार्टी पदाधिकारी भी पहुंचे है। पालिकाध्यक्ष नारायण कलानी, उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं सहित बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक जयपुर पहुंचे है। सभी आज सीएम की सभा में शामिल होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम हाऊस में आयोजित हुआ संवाद कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत शामिल हुए सीएम हाऊस में आयोजित बैठक में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक पहुंचे जयपुर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के युवा नेता प्रिशु स्वामी व पार्षद बबीता देवी स्वामी के प्रतिनिधि ने प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दधीच से मुलाक़ात की
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र से रात पांच बसे रवाना हुई, दादिया में आयोजित सभा में होंगे शामिल।