July 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2022। मंगलवार का दिन कोरोना के लिहाज से जिले ओर श्रीडूंगरगढ़ के लिए अमंगलकारी साबित हुवा है। श्रीडूंगरगढ़ में जहां एक चिकित्साकर्मी ओर उसकी पत्नी सुबह रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव आये थे वही जिले की शाम की रिपोर्ट में आरटीपीसीआर जांच में कस्बे के बिग्गाबास निवासी एक 47 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आये हैं। एक ही दिन में 3 नए संक्रमित आने के बाद अब कस्बे में 4 एक्टिव केस हो गए है। इनसे पहले आये 4 पॉजिटिव में से 3 नेगेटिव हो गए है व एक आडसर बास का संक्रमित पुनः संक्रमित आया था। बिग्गाबास निवासी यह संक्रमित दिल्ली यात्रा कर लौटा था। वही सुबह आये चिकित्साकर्मी की भी यात्रा हिस्ट्री रही है। बीकानेर जिले में मंगलवार को सुबह 5 पॉजिटिव तथा शाम की रिपोर्ट में 31 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए थे।

कोरोना सहित क्षेत्र में हर खबर की विश्वसनीय अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से।