June 4, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2022,  सर्दियों के मौसम में ढेर सारी सब्जियां मिलती हैं। जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। इन्हीं सब्जियों में शामिल है फूल गोभी। इसमें विटामिन-सी, प्रोटीन, पोटैशियम, मैगनीज, फाइबर पाए जाते हैं। फूल गोभी से कई रेसिपीज बनाई जाती हैं। लोग गोभी के पराठे, पकोड़े, सब्जी आदि खाना खूब पसंद करते हैं। इसके सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। तो, चलिए जानते हैं, फूल गोभी से होने वाले फायदे।

1. पाचन तंत्र के लिए

फूल गोभी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। गोभी में मौजूद ग्लूकोराफेनिन पेट संबंधी बीमारियों को दूर करने में सहायक है।

2. दिल को रखें स्वस्थ

फूल गोभी हार्ट के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें मौजूद ग्लूकोराफेनीन हार्ट संबंधी बीमारियों को कम करने में मदद करता है। दिल की सेहत के लिए आप फूल गोभी का सेवन कर सकते हैं।

3. हड्डियों के लिए फायदेमंद

फूल गोभी में विटामिन-के मौजूद होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द से आराम मिल सकता है।

4.कोलेस्ट्रॉल को कम करें

फूल गोभी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर बैड कोलेस्टॉल को कम करने में मदद करते हैं।

5. वजन कम करने में सहायक

फूल गोभी में कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह वजन कम करने में मददगार है। अगर मोटापा कम करना चाहते हैं, तो डाइट में फूल गोभी शामिल कर सकते हैं।

6. प्रेग्रनेंसी में लाभदायक

प्रेग्रनेंसी में गोभी का सेवन काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद फोलेट गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में सहायक है। गर्भवती महिलाओं की डाइट में फूल गोभी शामिल कर सकते हैं।