July 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल से लगातार भ्रष्टाचार व स्टाफ की बेपरवाही की शिकायतें मिल रही है। ये शिकायतें सहन नहीं की जाएगी। ये सख्त संदेश उपजिला अस्पताल में विधायक ताराचंद सारस्वत ने दिया। उन्होंने कहा कि आमजन के हित में अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करना ही होगा। शनिवार को विधायक व जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ . राजेश गुप्ता उपजिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अस्पताल का निरीक्षण किया। सभी वार्डों, ओटी, दवाई वितरण केंद्र का निरीक्षण करते हुए जरूरी सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान यहां ट्रोमा सेंटर के दानदाता परिवार के हरिकिशन बाहेती पहुंचे और उनसे चर्चा करते हुए गुप्ता ने शीघ्र कार्य शुरू करवाने की बात कही। उन्होंने सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में आकर एएमओयू करवाने की बात कही। इस दौरान, अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, सत्यनारायण स्वामी, रमेश मूंधड़ा सहित अनेक मौजिज लोग उपस्थित रहें। सीएमएचओ द्वारा अस्पताल के पूरे मेडिकल स्टाफ की बैठक भी 1.30 बाद बुलाई गई है।

एक को किया एपीओ, दूसरे को दिया नोटिस, तीसरे को लताड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
इस दौरान लूणकरणसर के कर्पूरीसर से आए एक मरीज के परिजन ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पर 11 हजार रूपए लेकर मामूली हड्डी का ऑपरेशन करने की शिकायत की गई। इस पर सीएमएचओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए डॉक्टर जगदीश गोदारा को एपीओ कर दिया व उनके खिलाफ जांच बिठाने के निर्देश दिए। वहीं ईएनटी डॉक्टर विवेक मालपाणी को बाहर की दवाई लिखने पर स्पष्टीकरण देने का नोटिस थमाया गया। वहीं दवाई बाहर की लिखे जाने पर दवाई का नाम नोट करके उसकी रिक्वार्यमेंट भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्तव्य निर्वहन में कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी। पूरा मेडिकल स्टाफ इस दौरान मौजूद रहा और सभी को अपनी जिम्मेदारी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने के निर्देश दिए गए। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें पूरा वीडियो-

https://fb.watch/szOFb_akP3/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मरीज के परिजनों ने की शिकायत, सीएमएचओ ने लिया एक्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। दवाई केंद्र का निरीक्षण कर, दवाई की रिक्वायरमेंट भेजने के निर्देश दिए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किया पूरे अस्पताल का निरीक्षण।